सबसे पहले YouTube पर कौनसा विडियो अपलोड किया गया था? आइए जानते है इसके बारे में

सोशल मिडिया के दौर में फेसबुक,इन्स्टा की तरह ही यूट्यूब हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है.जब हमें किसी चीज के बारे में पता नही होता है तो हम यूट्यूब पर ही सर्च करते है. यूट्यूब पर हमें हर ...

सोशल मिडिया के दौर में फेसबुक,इन्स्टा की तरह ही यूट्यूब हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है.जब हमें किसी चीज के बारे में पता नही होता है तो हम यूट्यूब पर ही सर्च करते है. यूट्यूब पर हमें हर तरह की विडियो मिल जाती है, शिक्षा हो या किसी भी स्थान से रिलेटेड.

 

 

आज के दौर में लगभग हर कोई यूट्यूब पर अपनी शोर्ट विडियो डालने लग गए है. जिसके बदले में यूट्यूब हमें पैसे भी देता है. लोगों के लिए यूट्यूब इनकम और फेमस होने का जरिया बन गया है. क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहले यूट्यूब पर कौनसी विडियो अपलोड हुई थी आइए जानते है इसके बारे में …

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यूट्यूब की कब हुई शुरुआत

first you tube video

यूट्यूब को आधिकारिक तौर पर 14 फरवरी 2005 को लॉन्च किया गया था. ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म गूगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट है. वेबसाइट के अनुसार, YouTube के 2.5 बिलियन से अधिक मंथली यूजर हैं, जो सामूहिक रूप से हर दिन एक बिलियन घंटे से अधिक वीडियो देखते हैं. यूट्यूब पर लगभग लाखों वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं. जो लगभग हर तरीके के कंटेंट में मौजूद है.

सबसे पहले कौनसी विडियो हुई थी अपलोड

क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले यूट्यूब पर कौनसी विडियो अपलोड हुई थी? इसके बारे में YouTube के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने वेबसाइट पर अपलोड किया गया पहला वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो शॉर्ट (Short Video) से ही हमने शुरू किया था.’

 

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

यूट्यूब पर सबसे पहले को-फाउंडर जावेद करीम ने अपना विडियो अपलोड किया था.जो 17 साल पहले अपलोड किया गया था और यह विडियो 19 सेकंड का है. इस वीडियो में जावेद करीम सैन डिएगो जू (San Diego Zoo) में हाथी के बाड़े के सामने खड़े हैं.

 

इस विडियो में करीम कह रहे है कि ‘ओके, तो यहां हम हाथियों के सामने हैं. इन लोगों के बारे में अच्छी बात यह है कि उनके पास वास्तव में लंबी सूंड हैं, और यह अच्छा है. और बस इतना ही कहना है.’ सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि उनके द्वारा YouTube चैनल पर अपलोड किया गया यह एकमात्र वीडियो है. इस विडियो को 235 मिलियन बार देखा जा चूका हैं.

 

 

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

 

 

 

About the Author