Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में आज  18 जुलाई को भी मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ...

Haryana Weather: हरियाणा में आज  18 जुलाई को भी मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में आज बिजली चमकने और हल्की से मध्यम हवाएं चलने की भी संभावना है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। जबकि कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

IMD के मुताबिक, 18 जुलाई को मानसून की सक्रियता का अंतिम दिन हो सकता है। इसके बाद, 19 और 20 जुलाई को राज्यभर में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं, और अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना नहीं है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, चरखी दादरी और नूंह में तेज बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author