Haryana Weather: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में आज बुधवार, 16 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक इस ...

Haryana Weather: हरियाणा में आज बुधवार, 16 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।

वेदर रिपोर्ट के मुताबिक इस हल्की गतिविधि के बाद मौसम फिर से साफ और शुष्क हो जाएगा। अगर तापमान की बात करें तो मंगलवार को सिरसा में जहां अधिकतम तापमान 39.4°C दर्ज किया गया। वहीं राज्य का औसत तापमान सामान्य से 1.6°C अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3°C की बढ़ोतरी देखी गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग के अनुसार आज कैसा रहेगा मौसम?

news 13

डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष  कृषि मौसम विज्ञान, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार “पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी हरियाणा में तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।”

17 अप्रैल से 19 अप्रैल फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे मौसम दोबारा शुष्क और गर्म हो जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। दिन का मौसम धूपभरा और गर्म, जबकि रातें हल्की गर्म और सूखी रह सकती हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author