Haryana: हरियाणा में बदला मौसम, तेज आंधी से बिछी गेहूं की फसल

Haryana News: हरियाणा में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और हवाओं ने कई स्थानों पर परेशानी पैदा कर दी है। वीरवार दोपहर को सिरसा  में तेज आंधी चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आंधी की वजह ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana News: हरियाणा में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और हवाओं ने कई स्थानों पर परेशानी पैदा कर दी है। वीरवार दोपहर को सिरसा  में तेज आंधी चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आंधी की वजह से कई जगहों पर गेहूं की पकी फसल भी बिछ गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ।

मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने एक पूर्वानुमान जारी किया है। डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट
रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : 200 करोड़ की लागत से बनेगा विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ वाला रेलवे ओवरब्रिज

हालांकि इस दौरान हवाओं में बदलाव हो सकता है और उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है। 3 और 4 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव होने से वातावरण में नमी बढ़ सकती है और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, राजस्थान में भी मौसम में बदलाव आया है और वहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 3 अप्रैल को राजस्थान के कुछ जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 2 अप्रैल को कोटा, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ में बादल छाए रहे और हल्की बरसात हो सकती है। 3 अप्रैल को जयपुर सहित कई जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए
About the Author

Related Articles