Vyomika Singh: चेतक और चीता की सवारी करती है विंग कमांडर व्योमिका सिंह, पति भी IAF पायलट

Vyomika Singh : भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK के कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइ की। सेना का यह हमला पहलगाम टेररिस्ट अटैक का जवाब था, जिसमें आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। सेना ने ‘ऑपरेशन ...

Vyomika Singh : भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK के कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइ की। सेना का यह हमला पहलगाम टेररिस्ट अटैक का जवाब था, जिसमें आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जरिए मासूम लोगों की हत्या का बदला लिया।

इस ऑपरेश के बाद प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी। व्योमिका सिंह एयरफोर्स की तेज-तर्रार अधिकारी है और उनके परिवार के कई सदस्य भारतीय वायुसेना से जुड़े हुए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

विंग कमांडर व्योमिका का जन्म यूपी के लखनऊ में हुआ था। व्योमिका सिंह के पिता इंडियन एयरफोर्स में पायलट थे। उनके परिवार में सैन्य सेवा की परंपरा रही है। इससे उन्हें बचपन से ही देशसेवा की प्रेरणा मिली। उनके पिता की प्रेरणा से ही व्योमिका सिंह ने वायुसेना में पायलट बनने का सपना देखा और उसे साकार किया। व्योमिका सिंह की शादी भारतीय वायुसेना के एक पायलट से हुई है।

व्योमिका सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से की है और बाद में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने भारतीय वायुसेना में पायलट बनने की ठानी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया। वे 2004 में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों में से एक थी। व्योमिका सिंह ने भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में काम किया है। उन्होंने चेतक और चीता हेली कॉप्टर को उड़ाया है और 2500 से ज्यादा उड़ान घंटे पूरे किए हैं।

 

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

About the Author