वायरल ऑडियो : राव के नाम से डॉक्टर ने सप्लायर को धमकाया, राव इद्रजीत ने दी एसपी को शिकायत

वायरल ऑडियो के मुताबिक एक दवा सप्लायर डॉ आरके के अस्पताल में दवाइयों की सप्लाई करता है. जिसकी काफी समय की पेमेंट पेंडिंग होने के चलते उसने दवाइयों की सप्लाई रोक दी. सप्लाई रोकने पर डॉ आरके यादव सप्लायर को ...

वायरल ऑडियो के मुताबिक एक दवा सप्लायर डॉ आरके के अस्पताल में दवाइयों की सप्लाई करता है. जिसकी काफी समय की पेमेंट पेंडिंग होने के चलते उसने दवाइयों की सप्लाई रोक दी. सप्लाई रोकने पर डॉ आरके यादव सप्लायर को अस्पताल आने की बोलता है. लेकिन सप्लायर कहता है कि उसे आपके अस्पताल ने परेशान कर दिया है. पहले की पेमेंट करायें. इस बीच डॉक्टर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत का नाम लेकर कहता है कि ये राव साहब का अस्पताल है. यहाँ तक की सप्लायर को जूते मारने की भी धमकी देता है.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक  डॉ आरके रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में अस्पताल चलाते है. जो विभिन्न मामलों में सुर्ख़ियों में रह चूका है. कोरोना काल में तो मरीजों से कई गुना ज्यादा पैसे वसूलने के आरोप में प्रशासन ने इनके अस्पताल पर छापेमारी भी की थी. लोगों में ये चर्चा रहती थी कि राव साहब के आशीर्वाद के चलते डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती. लेकिन अब केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने ही उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ ही क़ानूनी कार्रवाई करने के लिए रेवाड़ी एसपी को शिकायत दी है.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author