UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने 111 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। UPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है। इच्छुक ...

UPSC Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। UPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएससी ने कुल 111 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 9, सिस्टम एनालिस्ट के लिए 1, डिप्टी कंट्रोलर के लिए 18, ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए 13, असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल के लिए 4 और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए 66 पद खाली है। सभी पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

Application फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 25 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी।SC/ST/PWD/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। UPI/ Net Banking/ Debit Card/ SBI Cash पेमेंट के जरिए फीस का भुगतान करना होगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कौन भर सकता है फॉर्म?
Systems Analyst के पद पर एमएससी/मास्टर्स डिग्री (Computer Science or computer application) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकमत आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

संबंधित क्षेत्र में बैचलर इन इंजीनियरिंग या बीटेक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी कंट्रोलर के लिए उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री या केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है।

असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी। इसके अलावा उनके पास 2 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए। ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीटेक या बीई या डिग्री होनी चाहिए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मास्टर्स डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल के लिए उम्मीदवारों के पास LLB या LLM डिग्री होना जरूरी है। अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लॉ में डिग्री के साथ-साथ 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 30 वर्ष है। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

चयन प्रक्रिया
Qualification और एक्सपीरिएंस के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रिक्रूटमेंट टेस्ट या इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चरण Document verification का होगा। विभिन्न पदों के लिए वेतन भी अलग होगा।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author