UP News: यूपी के भदोही से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन पलभर में ही सब खत्म हो गया। दुल्हन जैसी ही स्टेज पर पहुंची तो उसे देख उसके होश उड़ गए।
दुल्हन ने स्टेज पर जाने के बाद शादी से ही मना कर दिया। दुल्हन बोली ये मेरे सैयां नहीं है। मुझे कोई और युवक दिखाया था। घंटों बात करने के बाद भी कुछ हल नहीं निकला और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शुक्रवार की घटना
मामला भदोही गांव का है जहां शुक्रवार शाम को बारात आई थी। लड़की वाले बारातियों का हर तरह से स्वागत कर रहे थे। सभी लोग शादी की रस्मों को लेकर उत्साहित थे। बाराती डीजे पर चढ़ गए थे और जमकर डांस कर रहे थे।
दूल्हे को देख चीख पड़ी
नाश्ता करने के बाद जैसे ही जयमाला का समय हुआ दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बैठ गया। तभी दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह चीखने लगी।
दुल्हन का कहना था कि दूल्हा बदल दिया गया है। इसके बाद कुछ लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और उसने शादी से मना कर दिया।
दोनों पक्षों में लड़ाई
दुल्हन के शादी करने से मना करने के बाद घरातियों और बारातियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसे बाद घरातियों ने दूल्हे समते कई लोगों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चली घंटों बातचीत के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। घरातियों ने दूल्हे समये बंधक बनाए सभी लोगों को छोड़ दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।








