अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीपक निवासी भटसाना जिला रेवाड़ी के पास अवैध हथियार है। वह आज भी अवैध हथियार के साथ भटसाना के बाहर ततारपुर रोड़ की तरफ आ रहा है। जिसके मुंह ...

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीपक निवासी भटसाना जिला रेवाड़ी के पास अवैध हथियार है। वह आज भी अवैध हथियार के साथ भटसाना के बाहर ततारपुर रोड़ की तरफ आ रहा है। जिसके मुंह पर हल्की दाढी है तथा उसकी पहनी हुई पैन्ट की आंट में अवैध हथियार है।

 

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

सूचना को सही मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक नौजवान लड़का भटसाना गांव के पास रोड़ पर आ रहा था। पुलिस टीम को देखते ही एकदम तेज कदमों से वापिस चलने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो अपना नाम दीपक निवासी भटशाना जिला रेवाड़ी बताया तथा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

 

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भटसाना निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने बताया कि यह अवैध देसी कट्टा उसने गांव खिजुरीवास हाल भटसाना निवासी अभिषेक से लिया है। पुलिस ने मामले में नाम आने पर आरोपी अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author