रेवाड़ी में स्कूल वैन और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड़ पर जाडरा के समीप आज दोपहर को एक रेडि-गो कार और स्कूल वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही थी, स्कूल वैन रेवाड़ी की ओर आ रही थी। ...

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड़ पर जाडरा के समीप आज दोपहर को एक रेडि-गो कार और स्कूल वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही थी, स्कूल वैन रेवाड़ी की ओर आ रही थी। वैन में चालक के अलावा एक अन्य शख्स बैठा था। कार में महिला सहित 3 लोग थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और वैन दोनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक महेंद्रगढ़ जिले के थे। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद महेंद्रगढ़ रोड पर भारी जाम लग गया।

एक्सीडेंट में  क्षतिग्रस्त  हुई वैन

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

आसपास के लोगों के अलावा राहगीरों ने घायलों को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अमित नाम के एक शख्स को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author