कमरे से दो मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला बहराई के गांव बिराहीमडीहा निवासी धनलाल ने अपनी शिकायत में बतलाया कि मैं जूस की रेहड़ी बास रोड धारूहेड़ा मे लगाता हूँ। मै तथा राहुल निवासी सिंगाही थाना फखरपुर जिला बहराइच UP ...

जांचकर्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला बहराई के गांव बिराहीमडीहा निवासी धनलाल ने अपनी शिकायत में बतलाया कि मैं जूस की रेहड़ी बास रोड धारूहेड़ा मे लगाता हूँ। मै तथा राहुल निवासी सिंगाही थाना फखरपुर जिला बहराइच UP मातादीन कालोनी बास रोड धारूहेड़ा में किराये पर रहते है।

हम दोनो दिनांक 17-08-2022 की रात के समय कमरे के दरवाजे की चिटकनी लगाकर सो रहे थे। सुबह हमने उठकर देखा हमारे कमरे के दरवाजे की चिटकनी टूटी हुई मिली और दोनो के मोबाईल फोन चोरी हुऐ मिले। हम दोनो तलाश करते रहे और हमे पता चला हमारे फोन सुजीत चोरी करके ले गया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल मोहित को बेच दिए। पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए है।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author