घर में घुसकर पिस्टल के बल पर मारपीट करने और धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि गांव माजरा निवासी महिपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त की रात को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव निवासी राहुल उर्फ भोंदू और सुजीत उर्फ फौजी उनके घर पहुंचे। ...

जांचकर्ता ने बताया कि गांव माजरा निवासी महिपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त की रात को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव निवासी राहुल उर्फ भोंदू और सुजीत उर्फ फौजी उनके घर पहुंचे। उनके दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उनके बेटे रविंद्र के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पूछा क्या बात है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपियों ने उस पर गोली भी चला दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच आरोपियों के साथी अरुण, अजय उर्फ भोला व अंकुर भी आ गए। अंकुर ने उसके हाथ पकड़ लिए और सुजीत उर्फ फौजी ने हथियार से उसके सिर और मुंह पर चोट मारी और जेब में रखे 2500 रुपए भी छीन लिए। बाद में सभी उसे जबरन बाहर खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे तो झगड़े का शोर सुनकर उसकी पुत्रवधु के साथ पड़ोसी आ गए। इस पर आरोपी फरार हो गए।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शनिवार को घटना में शामिल आरोपी राहुल उर्फ भोंदू व अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

आरोपी पक्ष की तरफ से भी शिकायत, केस दर्ज
Rahul Arun

मामले में दूसरे पक्ष के अरुण यादव की तरफ से भी शिकायत दी गई है। इसमें रविंद्र, शिशपाल और चंद्रपाल पर घर में घुसकर उसके एवं सुजीत के साथ पिस्तौल के बल पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत में अरुण ने आरोप लगाया कि तीनों ने घर में घुसकर उनके साथ लाठी-डंडा से मारपीट की। इसके अलावा उनकी कार को भी तोड़ दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author