दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी, कहा अगले वित्तीय वर्ष में पेंशन बढ़ाने की कोशिश

उप मुख्यमंत्री चौटाला सोमवार को रेवाड़ी शहर में नवनिर्मित जाट धर्मशाला के शुभारम्भ समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने दीनबंधु सर छोटूराम व महाराजा नाहर सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर ...

उप मुख्यमंत्री चौटाला सोमवार को रेवाड़ी शहर में नवनिर्मित जाट धर्मशाला के शुभारम्भ समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने दीनबंधु सर छोटूराम व महाराजा नाहर सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने जाट धर्मशाला के उद्घाटन पर समाज के सभी वर्गों को बधाई दी और कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु यह धर्मशाला भाईचारे की मिसाल बनेगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा , उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस भ्रम फैला रही है।  उन्होंने कहा कि पानीपत में कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं से पूछा की रोजगार मिल रहा है । तब युवाओं ने हां हां किया । जिससे पता चलता है कि कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर भी भ्रम फैला रही है ।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

चौटाला ने कहा कि पेंशन बढ़ाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। अगले वित्तीय वर्ष में पेंशन बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही चौटाला ने कहा कि निजी उद्योगों में युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण मिले इसके लिए भी वो कोशिश कर रहे है ।

 

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

 

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि
About the Author