Haryana: हरियाणा के जींद से दिल्ली का सफर होगा आसान, जल्द इस हाईवे का निर्माण कार्य होगा पूरा

Haryana News: हरियाणावासियों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। जींद जिले से राजधानी दिल्ली की दूरी अब पहले से कहीं ज्यादा कम होने जा रही है। नए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-352A  का निर्माण का कार्य प्रगति पर ...

Haryana News: हरियाणावासियों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। जींद जिले से राजधानी दिल्ली की दूरी अब पहले से कहीं ज्यादा कम होने जा रही है। नए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-352A  का निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस हाईवे के बनने से न सिर्फ जींद बल्कि हरियाणा के अन्य जिलों के लोगों के लिए भी दिल्ली पहुंचना और सुविधाजनक हो जाएगा।

इस हाईवे का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जा रहा है, और पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसका मतलब है कि अब दूसरे चरण पर तेजी से काम चल रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हाईवे सोनीपत के पास NH-44 (GT रोड) से शुरू होगा। यह गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगा। पूरा हाईवे तैयार होने पर जींद से दिल्ली की सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

इस हाईवे के निर्माण पर कुल 1380 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। सरकार और नेशनल हाइवे अथॉरिटी इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में जुटी हुई है। इस हाईवे के बन जाने से लोगों का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जींद से दिल्ली का सफर अब महज़ सवा घंटे में पूरा किया जा सकेगा। चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा में भी ढाई घंटे की कमी आएगी। वर्तमान में जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या रोहतक जैसे रास्तों से होकर जाना पड़ता है, जो समय लेने वाले और लंबे होते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author