Happy Card: हरियाणा रोडवेज की बसों में करें फ्री सफर, बनवा लें ये स्मार्ट कार्ड

Happy Card Scheme: हरियाणा सरकार द्वारा लोगों को अनेक सुविधाएं दी जा रही है। हाल ही में हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की गई है, जिससे लोग हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकेंगे। इस योजना का करीब 23 ...

Happy Card Scheme: हरियाणा सरकार द्वारा लोगों को अनेक सुविधाएं दी जा रही है। हाल ही में हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की गई है, जिससे लोग हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकेंगे। इस योजना का करीब 23 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई थी। इसके तहत हर साल 1000 किलोमीटर फ्री में सफर कर सकेंगे। लाभार्थी को इसके लिए एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज की बसों में ही ये कार्ड मान्य होगा।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

ये लोग कर सकेंगे आवेदन

हैप्पी कार्ड योजना का लाभ केवल वहीं लोग उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक ये 1 लाख रुपये से कम है। स्मार्ट कार्ड बन जाने के बाद 1000 किलोमीटर मुफ़्त यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/ पर जाएं।
APPLY HAPPY CARD के विकल्प का चयन करें।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

फैमिली आइडी नंबर भरने के बाद आपके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा।
इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की लिस्ट या जाएगी, जिस सदस्य का हैप्पी कार्ड बनवाना है उसपर क्लिक करें।

आधार कार्ड नंबर भरने के बाद ओटीपी सत्यापन करना होगा।
इसके बाद आवेदन पर क्लिक करें और आपका कार्ड बन जाएगा।

Weather Alert: रेवाड़ी समेत 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, तापमान में बड़ी गिरावट

About the Author