Train Cancelled: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के खातीपुर यार्ड मं खातीपुर पेज चरण कार्य के अंतर्गत तकनीकी काम चल रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। हरियाणा से गुजरने वाली दो ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। वहीं 9 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के मुताबिक गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा व गाडी संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 13 जुलाई 2025 को कैंसिल रहेंगी। तकनीकी काम के चलते 12 व 13 जुलाई दोनों दिन रहेगा लेकिन ट्रेन रद्द केवल 13 जुलाई के लिए की गई हैं।
इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
1. गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा 12 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीम का थाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 12 जुलाई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।
3. गाड़ी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ रेलसेवा जो 12 जुलाई को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग आगरा कैंट-मथुरा- अलवर-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगरा कैंट-बयाना-सवाईमाधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बयाना ,गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा 12 जुलाई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करगी।
13 जुलाई को इनके रूट में बदलाव
1. गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा 13 जुलाई को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 13 जुलाई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाड़ी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 13 जुलाई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बयाना ,गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।






