Haryana: हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी और 7 साल के बेटे की मौत

Haryana News: हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव आसलवास के पास एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक का स्टेयरिंग ...

Haryana News: हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव आसलवास के पास एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह रॉन्ग साइड जाकर सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गया।

हादसे में 35 वर्षीय अमित चत्रा, उनकी 30 वर्षीय पत्नी राखी और 7 साल के बेटे युवक चत्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे ट्रक चालक भी घायल हो गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मृतक परिवार दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र के रघुवीर नगर टीसी कैंप स्थित डी-397 में रहता था। अमित चत्रा पास में ही प्रेस की दुकान चलाते थे। हादसे के वक्त परिवार किसी निजी काम से रेवाड़ी के बावल आया हुआ था। घटना के समय उनका बड़ा बेटा, 10 वर्षीय अकंद चत्रा, दिल्ली स्थित घर पर था।

परिवार रात करीब 2:30 बजे स्कूटी से दिल्ली लौट रहा था, तभी गांव आसलवास के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में घुस गया और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक अमित के भाई सुमित चत्रा ने बताया कि परिवार सामान्य घरेलू काम से बावल गया था। बेटे अकंद को साथ नहीं ले गए थे। अब परिवार का इकलौता जीवित सदस्य वही 10 वर्षीय बच्चा बचा है, जो इस हादसे से पूरी तरह अनजान था।

हादसे के बाद ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग फेल होना सामने आया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author