Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, तीन की मौत

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत से जन्मदिन मनाने मुरथल आए चार दोस्तों की स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन युवकों ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत से जन्मदिन मनाने मुरथल आए चार दोस्तों की स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मुरथल से लौटते समय हुआ हादसा

Tragic accident in Haryana

जानकारी के अनुसार, चारों युवक मुरथल के एक मशहूर ढाबे पर जन्मदिन मनाने आए थे। खाना खाने के बाद वे देर रात स्कॉर्पियो से बागपत लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो में तुरंत आग लग गई। एक युवक गाड़ी के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों के शव बुरी तरह झुलस चुके थे, जिन्हें नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल चौथे युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author