रेवाड़ी में व्यापारी ने की खुदखुशी, घरेलु कलह बताई जा रही है वजह

जानकारी के मुताबिक गांव गोकलगढ़ निवासी क्रांति यादव ने ब्रास मार्केट में रेडीमेड कपड़ो की दुकान खोली हुई है जिसका लंबे समय से अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था. जिससे वह परेशान था और उसी परेशानी के ...

जानकारी के मुताबिक गांव गोकलगढ़ निवासी क्रांति यादव ने ब्रास मार्केट में रेडीमेड कपड़ो की दुकान खोली हुई है जिसका लंबे समय से अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था. जिससे वह परेशान था और उसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निकल कर आत्महत्या कर ली. आज गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के ही जोहड़ के पास से बरामद हुआ है. सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों ने उसे जोहड़ के पास पड़ा देख तो पहले परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया. गुरुवार को दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम होगा. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी.

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

घर में उसके अलावा बुजुर्ग पिता और एक छोटा भाई है. आत्महत्या की असली वजह तो परिजनों के बयान और पुलिस की जांच में ही पता चल पाएगी, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से काफी ज्यादा परेशान चल रहा था. पत्नी से भी रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था.

Rewari Crime News: Convict sentenced to 20 years in prison and fined ₹12,000 for raping a minor.
Rewari Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और ₹12,000 जुर्माना

About the Author