कल हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का रहेगा धरना प्रदर्शन, ये है मुख्य मांगे

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के आहवान पर 14 फरवरी को रोडवेज के सभी डिपो सब डिपो पर 10:00 से 4:00 तक एक द्बिवसीय धरने को लेकर 12-2-2023 को रेवाड़ी डिपो सांझा मोर्चा की मीटिंग कर्मशाला परिसर मे हुई जिसमें ...

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के आहवान पर 14 फरवरी को रोडवेज के सभी डिपो सब डिपो पर 10:00 से 4:00 तक एक द्बिवसीय धरने को लेकर 12-2-2023 को रेवाड़ी डिपो सांझा मोर्चा की मीटिंग कर्मशाला परिसर मे हुई जिसमें इटंक के राज्य सहसचिव नरेश यादव, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान यशपाल यादव, संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान रामौतार यादव,मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य सचिव चिराग यादव, डिपो चेयरमैन निरजंन यादव व डिपो प्रधान प्रवीण बालधन,प्रधान बीरसिंह गुर्जर,प्रधान अभिलाष यादव, प्रधान जितेंद्र पावटी,प्रधान दिनेश शाहपुर, प्रधान पवन यादव व सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए

 ये है मुख्य मांगे 

haryana roadways jpg

जिसमे मुख्य रूप से अर्जित अवकाश कटौती का पत्र निरस्त करवाने और परिचालक और लिपिक ग्रेड पे बढ़वाने और रोडवेज चालको को हैवी व्हीकल चालक ग्रेड पे व मकैनिक को तकनीकि वेतनमान दिलवाने की मुख्य मांग है। आपके संज्ञान में होगा कि केवल अर्जित अवकाश कटोती का पत्र निरस्त करवाने के लिए रोडवेज सांझे मोर्चे द्वारा डिपुओं में विरोध प्रर्दशन व A.C.S का चण्डीगढ घेराव भी किया जा चुका है ।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

लेकिन सरकार अपने अड़ियल रवैया पर अड़ी हुई है इसलिए रोड़वेज के विशेषकर जो कर्मचारी रिटायरमेंट के नजदीक है इस पत्र के प्रभाव से उनके लीव इन कैशमेंट के बिल पर तलवार अटकी हुई है। वो सभी साथी अपनी पुरी संख्या के साथ अपने हक की लड़ाई के लिए इस धरने में हर रोडवेज कर्मचारी शामिल हो । साथ ही रोडवेज के सभी न्यू पेंशन कर्मचारी को भी ध्यान देने की जरूरत है कि रिटायरमेंट पर उनको भी केवल लीव इन कैशमेंट के एक ही बिल की पेमेंट मिलेगी।

जो केवल अर्जित अवकाश कटौती पत्र के निरस्त होने पर निर्भर करेगी। इसलिए 14 फरवरी को इस धरने को सफल बनाने के लिए सभी रोडवेज कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दे। इस मौके पर राकेश पुसिंका,सतपाल पुसिंका, रोशनलाल,होशियार, हितेश,अजय,त्रिलोक,विक्की,योगेश, औमप्रकाश,पवन,राजेन्द्र,कुलदीप यादव, नवीन  यादव, दिनेश कुमार,सोहनलाल, राज सिंह आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

About the Author