Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज इन राशि वालों पर बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज सोमवार का दिन भगवान शिव का है। आज अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जानिए मेष से मीन तक का राशिफल मेष राशि(Aries) आज दिन मेष ...

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज सोमवार का दिन भगवान शिव का है। आज अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

मेष राशि(Aries)
आज दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाएंगे। अचनानक धन लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। परिवार के सदस्यों से अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि के लोगों ठीक ठाक रहने वाला है। आपसी सहयोग की भावना से दफ्तर में सम्मान बढ़ेगा। तरक्की में आ रही अड़चन दूर होगी। विदे में बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)
आज मिथुन राशि के लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दफ्तर में किसी से कही सुनी बातों को भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते है। वाहनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

कर्क राशि (Cancer)
आज कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में मेहनत करें तो मनमुताबिक आज लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नए कामों के प्रति आपकी रुचिबढ़ेगी।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की शादी में आ रही अड़चन भी दूर होगी। आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए। जो लोग सिंगल है उनके विवाह की बात जल्द ही पक्की होगी।

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में ध्यान देंगे तो अच्छा फल मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए भविष्य में लाभदायक होगा।

तुला राशि(Libra)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बातचीत हो सकती है। आपकी प्रिय वस्तु जो खो गई थी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज सोमवार का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है, प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में आपके पक्ष में फैसला आएगा। पार्टनरशिप में व्यापार सोच समझकर करें। कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। लव लाइफ जी रहे लोगों को एक दूसरे पर विश्वास जताना होगा।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि का आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों के लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कलह उत्पन्न हो सकती है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में पूरा ध्यान देना होगा काम के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे तो आत्म संतुष्टि होगी आपका धन कहीं फसा था तो जल्द मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज के दिन मकर जातक के लोग रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोग ऑफिस की महिला मित्रों से सावधानी बरतें। संतान पक्ष को कोई पुरस्कार मिलेगा। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आपको किसी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा। किसी को धन उधार दिया था तो वापस मिलने की संभावना है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकता है।नौकरी की खोज कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे मन में खुशी होगी। संतान पक्ष को किसी स्कॉलरशिप संबंधित एग्जाम में सफलता मिलेगी।

 

About the Author