Today Weather Update: हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Today Weather Update: इस समय पूरे उत्तर भारत में गर्मी आग की तरह बरस रही है। राजधानी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब इस भीषण गर्मी से राहत तभी मिल पाएगी जब मानसून ...

Today Weather Update: इस समय पूरे उत्तर भारत में गर्मी आग की तरह बरस रही है। राजधानी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब इस भीषण गर्मी से राहत तभी मिल पाएगी जब मानसून की एंट्री और झमाझम बारिश होगी। जानिए आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में अगले 4 दिन गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दिल्ली का मौसम
दिल्ली की बात करें तो गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम बदलता दिखाई देगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 15 से 25 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। मौसम विभाग ने 15 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, और उत्तराखंड में जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author