तलवार व लाठी डंडों से हमला करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि वरुण कुमार पुत्र विजयपाल गांव मनेठी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने कुण्ड बस स्टैंड के पास विजय अर्थ मुवर्स के नाम से ऑफिस बना रखा है। 31 मार्च को वह अपने ...

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि वरुण कुमार पुत्र विजयपाल गांव मनेठी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने कुण्ड बस स्टैंड के पास विजय अर्थ मुवर्स के नाम से ऑफिस बना रखा है। 31 मार्च को वह अपने दोस्त विवेक व रोहित के साथ ऊपर बैठा हुआ था।

 

 

उसके पिताजी तथा मिस्त्री नीचे ऑफिस के सामने बैठे थे। समय करीब सुबह 10.15 का होगा कि मेरे ऑफिस के सामने एक बोलेरो गाड़ी व एक कैम्पर गाड़ी जो कि कोका कोला रंग की थी आकर रुकी व दो कार व एक बोलेरो गाड़ी ऑफिस के पास सडक पर खडी हो गई। सभी गाडियो में से 20/25 आदमी एक दम उतरे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

 

जिनमें सभी ने अपने हाथो मे लाठी डंडे तलवार, ईंट व रोडे ले रखे थे। सभी ऊपर आकर मेरे व मेरे दोस्तों पर अचानक लाठी डंडे, तलवार, ईंट व रोडे से हमला कर दिया। उन्होंने मेरे 32000/- रुपए व एक मोबाइल फोन तथा रोहित के गले की सोने की चेन भी छीन ली। भीड़ को इकट्ठा होते देख कर आरोपी वहां से भाग गए। मोनू, धोलिया, साहिल, अजय उर्फ दुधिया, सुमित व सोनू व 15/20 अन्य लोगो ने मेरे ऑफिस के अन्दर घुसकर हमारे साथ मारपीट की है व मुझे जान से मारने की धमकी दी है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

पुलिस ने वरुण कुमार की शिकायत पर जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करके मामले में तीन आरोपियों अलवर जिले के अडीन्द गांव निवासी सचिन उर्फ धोलिया तथा महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी अजय दुधिया उर्फ सोनू व प्रवीन सोनी को गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

पुलिस ने सोमवार को मामले में तीन अन्य महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी अनिल उर्फ टोनी, सत्येन्द्र उर्फ सिटू तथा बजाड निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

About the Author