Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिला 188 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा, मुख्यमंत्री सैनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान जिले को 208 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने 13 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान जिले को 208 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने 13 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने चंदू बुढेड़ा में 83.28 करोड़ रुपये की लागत से बनी 100 एमएलडी जल शोधन यूनिट-4 का उद्घाटन किया। यह संयंत्र गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने में सहायक होगा।

इन सड़कों का किया उद्घाटन

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सीएम सैनी ने 55.05 करोड़ रुपये की लागत से पंचगांव से फर्रुखनगर (वाया जमालपुर) डबल लेन सड़क, 13.18 करोड़ रुपये की लागत से हेलीमंडी से फर्रुखनगर (वाया मेहचाना) सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण हुआ। जिसका सीएम ने आज उद्घाटन किया।

सोहना विधानसभा क्षेत्र में 32.63 लाख रुपये की लागत से बीपीडीएस रोड से नुनेरा, 28.26 लाख रुपये की लागत से लोह सिंघानी से चमनपुरा रोड, 8.23 करोड़ रुपये की लागत से अलीपुर हरिया हेड़ा व रायसीना गांव में मंदिर रोड का उद्घाटन किया गया। ये सड़कें ग्रामीण इलाकों को बेहतर ढंग से मुख्य सड़कों से जोड़ेंगी।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री ने कई नई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें धुमसपुर वाया नयागांव मार्ग (लागत 13.34 करोड़ रुपये), सोहना-अभयपुर-लोहटकी-खेड़ला तथा दमदमा से रिठौज मार्ग (लागत 16.56 करोड़ रुपये) शामिल है. इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के लिए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र गांव दौलताबाद में 5.03 करोड़ रुपये, गांव धनवापुर में 2.39 करोड़ रुपये, सोहना विधानसभा क्षेत्र में सोहना शहर में 4.70 करोड़ रुपये, गांव घामड़ोज में 3.40 करोड़ रुपये, गांव सिलानी में 3.12 करोड़ रुपये के नए स्कूल भवनों की आधारशिला रखी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author