New Bypass:  हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 41 किमी लंबा नया बाईपास

New Bypass: हरियाणा सरकार ने हिसार शहर के लिए एक बड़ी  परियोजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार बाईपास निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है, जिससे न केवल शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा, ...

New Bypass: हरियाणा सरकार ने हिसार शहर के लिए एक बड़ी  परियोजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार बाईपास निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है, जिससे न केवल शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यह नया बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड (एनएच-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (एनएच-9) को पार करता हुआ हिसार-कैथल रोड (एनएच-52) तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी। इसपर कुल लागत 1900 करोड़ रुपये आएगी। जिसमें से भूमि अधिग्रहण पर खर्च 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा।

शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाईपास रूट मिलेगा, जिससे शहरी ट्रैफिक में राहत मिलेगी। बाईपास से शहर के भीतर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आएगी। यातायात की दुर्घटनाओं में गिरावट आएगी। शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बाईपास परियोजना हिसार को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी ढांचे की ओर ले जाने वाला एक अहम कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के प्रमुख शहरों को बेहतर सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author