नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका साढ़े 16 वर्षीय बेटा एक संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है। नौ जून को वह घर से पढ़ने के लिए संस्थान ...

जांचकर्ता ने बताया कि जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका साढ़े 16 वर्षीय बेटा एक संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है। नौ जून को वह घर से पढ़ने के लिए संस्थान में गया था। करीब 11 बजे चार अन्य छात्र उनके बेटे को अपने साथ कैंटीन में ले गए। वहां से कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद उसके बेटे को चारों संस्थान से बाहर खेत में बने एक कमरे पर ले गए।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

चारों ने उसके बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में चारों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली और वायरल कर दी। इस बारे में परिजनों को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और छात्र का मेडिकल भी कराया। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 जून को पहले तथा 27 जून को दूसरे आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author