Haryana: हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे ये खाली पद, सीएम के पास पहुंची फ़ाइल

Haryana News: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 777 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। पहले चरण में करीब 502 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे, लेकिन शेष 275 पदों पर अब तक पूरी ...

Haryana News: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 777 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। पहले चरण में करीब 502 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे, लेकिन शेष 275 पदों पर अब तक पूरी तरह से नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इन पदों के लिए वेटिंग लिस्ट से 126 डॉक्टरों का चयन किया गया है, जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है, लेकिन वे करीब दो महीनों से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, 126 डॉक्टरों की नियुक्ति से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजी जा चुकी है। जैसे ही वहां से स्वीकृति मिलती है, इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक स्वीकृति के चरण में अटका हुआ है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अभी जिन 126 डॉक्टरों की नियुक्ति अटकी हुई है, उनके साथ-साथ विभाग ने वेटिंग लिस्ट के 58 अन्य उम्मीदवारों को भी 21 जुलाई को दस्तावेज जांच के लिए पंचकूला बुलाया है। इन्हें सुबह 10 बजे मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बायोमैट्रिक प्रक्रिया के बाद इन उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना है। इन 777 पदों पर भर्ती के लिए रोहतक PGI द्वारा लिखित परीक्षा करवाई गई थी। परीक्षा परिणाम तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया था। इसके बाद से शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि प्रदेश में डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। इसी के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि अब तक पूरे 777 पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी है, और 126 चिकित्सक ज्वाइनिंग के इंतजार में हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author