Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई राज्यों में इसकी सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्से अब मानसून की बारिश से तरबतर हो चुके हैं। हालांकि राजधानी ...

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई राज्यों में इसकी सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्से अब मानसून की बारिश से तरबतर हो चुके हैं। हालांकि राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश ने उमस से थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन मानसून के पूर्ण रूप से पहुंचने का अभी इंतजार है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और कई राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन मानसून की आधिकारिक एंट्री अब तक नहीं हुई है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने 23 से 27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। 24 से 28 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वी राजस्थान में असर दिखाना शुरू कर दिया है। 23-24 जून को भारी बारिश की संभावना है। 25-27 जून के बीच बीकानेर संभाग में आंधी और बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।

गुजरात में मानसून की बारिश ने बीते 24 घंटों में 159 तालुकों को प्रभावित किया है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 16 जिलों में 24 जून को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अमरेली, भावनगर, नवसारी और वलसाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, सूरत व अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, निचले इलाकों में जलजमाव से सतर्क रहने, और अलर्ट का पालन करने की अपील की है। खासकर जिन जिलों में ऑरेंज या रेड अलर्ट है, वहां अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

About the Author