Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में ...

Kal Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में मानसून की जोरदार बौछारें लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बना शुष्क मौसम

kal ka mausam: Chances of rain in many districts of Haryana including Rewari

शनिवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन मौसम शुष्क रहा। बादलों की अनुपस्थिति और हल्की हवाओं के कारण दिन का तापमान बढ़ा, लेकिन राहत की बात यह है कि तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा। आने वाले सप्ताह में तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वर्तमान में दिल्ली का मौसम दो चक्रवाती परिसंचरणों से प्रभावित हो रहा है—एक पश्चिमी राजस्थान में और दूसरा झारखंड के ऊपर। इन दोनों के बीच पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रफ (दबाव रेखा) दिल्ली के दक्षिण से होकर गुजर रही है, जो धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसक रही है। अनुमान है कि 22 जून तक यह ट्रफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई इलाकों में पहुंच जाएगी, जिससे दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।

राजस्थान में मूसलधार बारिश

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। बीते 24 घंटे में टोंक जिले के निवाई में सबसे अधिक 165 मिमी बारिश दर्ज की गई। जयपुर (चाकसू) में 153 मिमी सवाई माधोपुर (चौथ का बरवाड़ा) में 139 मिमी, दौसा (सिकराय) में 119 मिमी, बूंदी में 116 मिमी, कोटा में  115 मिमी बारिश दर्ज की गई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 और 23 जून को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में रेड जोन की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 26 जून के बीच देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में पूरे सप्ताह तेज बारिश की संभावना है। गुजरात और मध्य प्रदेश में  21 और 23 जून को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना (20 सेमी से ज्यादा) है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author