Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से आंशिक राहत मिली हुई है और मौसम में यह नरमी आने वाले कुछ और दिनों तक बनी रह सकती है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से आंशिक राहत मिली हुई है और मौसम में यह नरमी आने वाले कुछ और दिनों तक बनी रह सकती है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में इस समय तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि रविवार यानी 11 मई के बाद इसमें हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

news 93

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 9 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार 10 मई को मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

11 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। 12 से 15 मई के बीच मौसम साफ या आंशिक रूप से बादलों से युक्त रहेगा, जबकि तापमान अधिकतम 37-38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

यूपी में बढ़ी उमस, 11 मई तक मिल सकती है राहत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है, जिससे लोग फिर से परेशान हो रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 11 मई तक राहत की उम्मीद जताई है। राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों जैसे गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महोबा और झांसी में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा और चंबल संभागों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में बारिश

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। पर्वतीय क्षेत्रों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बिजली गिरने, तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ उमस भी परेशान कर सकती है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

पूर्वोत्तर राज्यों के लिए येलो अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में 11 मई तक भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

About the Author