Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मई की तपती गर्मी के बीच राहत देने वाला मौसम दस्तक दे चुका है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में मई की तपती गर्मी के बीच राहत देने वाला मौसम दस्तक दे चुका है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी हुई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। आइए जानते हैं राज्यवार मौसम की ताजा स्थिति:

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बदलेगा मौसम

राजधानी में अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हल्की बारिश, बिजली की कड़क और बादलों की गड़गड़ाहट की संभावना है। 9 और 10 मई को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 35-37 डिग्री तक जा सकता है लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप, रात को राहत

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उत्तर प्रदेश में दिन में गर्मी बढ़ रही है लेकिन रात की ठंडी हवाएं राहत देती हैं। 8 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 9-10 मई को पश्चिमी हिस्सों में भी मौसम बिगड़ सकता है।

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी

अगले 3-4 दिन मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उदयपुर, कोटा संभाग में 50-60 KM/H की हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार है। 12-13 मई से मौसम शांत होने और तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। 40-50 KM/H की हवाएं चल सकती हैं। ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में तूफानी हवाएं और बारिश का दौर

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम जैसे शहरों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, मंडला में ओलावृष्टि के संकेत है। कुछ जिलों में 70 KM/H तक की हवाएं चलने का अनुमान है।

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author