Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और सोमवार सुबह से कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जिसमें कई जिलों ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और सोमवार सुबह से कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जिसमें कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश तक की चेतावनी दी गई है। यमुनानगर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 अन्य जिलों में यलो अलर्ट प्रभावी है।

सुबह से ही पानीपत शहर में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने दोपहर 1:39 बजे तक पानीपत, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

पानीपत जिले के समालखा, इसराना और बापौली, करनाल के घरौंडा, इंद्री, असंध और नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र के थानेसर, पेहोवा और शाहाबाद, कैथल के गुहला और अंबाला शहर सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में विशेष तौर पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में मध्यम बारिश की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, आगामी 10 जुलाई तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है, लेकिन जलभराव से नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में इस साल अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 78.5 मिमी है। यानी मानसून सीजन में 37% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।

इसके साथ ही सोमवार को प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 0.8°C की कमी आई, जिससे तापमान सामान्य से 2.1°C नीचे पहुंच गया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author