Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें अपने जिले का हाल

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और फरीदाबाद जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और फरीदाबाद जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

बारिश इतनी तेज़ रही कि चरखी दादरी में DC आवास तक जलमग्न हो गया, वहीं फरीदाबाद के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Haryana Weather Update: There will be heavy rain in these districts of Haryana today, IMD has issued an alert

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने दोपहर 12 बजे तक 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल है।

6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज के दिन कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में फिलहाल ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि अन्य 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठी नमी भरी हवाएं अब हरियाणा की ओर रुख कर चुकी हैं। इसी वजह से राज्य के लगभग सभी हिस्सों में वर्षा हो रही है।

डॉ. खीचड़ के अनुसार, 10 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author