Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक ने मौसम का मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला और सोनीपत में बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी वर्षा ...

Haryana Weather: हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक ने मौसम का मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला और सोनीपत में बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था, लेकिन सभी स्थानों पर बारिश नहीं हुई।

बारिश न होने वाले अधिकतर जिलों में दिन के समय गर्मी का स्तर बढ़ा रहा। सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8°C रिकॉर्ड किया गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज हरियाणा के लगभग सभी जिलों में वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों में तेज वर्षा और आंधी की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author