Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। 13 अगस्त को मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के जीटी रोड बेल्ट में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।
आज जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। इन जिलों में तेज बौछारों से लेकर झमाझम बारिश तक होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, जन्माष्टमी (16 अगस्त) के बाद प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी। हालांकि, तब तक कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।






