Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें से नूंह और पलवल में अधिक ...

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें से नूंह और पलवल में अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल , नूंह  में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम शांत बना रहेगा। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम विभाग ने किसी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं जताई है। इन जिलों में सामान्य मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 अगस्त के बाद हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज से मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है और खेतों में नमी की स्थिति सुधरेगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author