Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के कई जिलों में शनिवार शाम को तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के कई जिलों में शनिवार शाम को तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।

खासकर हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में तेज बारिश दर्ज की गई। फतेहाबाद में बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी भर गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल शामिल हैं। इसके अलावा, पानीपत में आज सुबह से ही तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

राज्य में मौसम का ये उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 मई को हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ गर्मी भी अपना असर दिखा सकती है।

26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में बारिश की संभावना है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author