Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, आज 12 जुलाई को राज्य के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी ...

Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, आज 12 जुलाई को राज्य के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

हरियाणा में अब तक औसतन 148.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 99.5 मिमी बारिश होती है। इस प्रकार राज्य में अब तक 50 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है, जो किसानों और जल भंडारण के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

चंडीगढ़ IMD का अनुमान है कि 15 जुलाई तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को भी फरीदाबाद, नारनौल, सोनीपत और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मॉनसून ट्रफ की उत्तरी दिशा में बनी स्थिति के कारण प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो रहा है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

मॉनसून ट्रफ इस समय सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author