Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव, नदियों का उफान और जान-माल का नुकसान सामने आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और हिसार में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि हरियाणा में 15 जुलाई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रहेगी।






