Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। देखें मौसम की पूरी जानकारी-
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 15.07.2025 @ सांय 2.50 बजे जारी… अगले तीन घंटों में भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, गुरुग्राम जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।






