Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में गुरुवार को किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। ...

Haryana Weather: हरियाणा में गुरुवार को किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी, क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

राज्य के कुछ जिलों में आज 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मौसम आंशिक रूप से बदला हुआ रह सकता है, और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 0 से 25 प्रतिशत के बीच बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज के बाद से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और आगामी तीन दिनों तक कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इससे मौसम एक बार फिर से सुहाना हो जाएगा, साथ ही किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस साल मानसून हरियाणा में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, 20 अगस्त तक राज्य में औसतन 304.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 340.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। यह सामान्य से करीब 12 प्रतिशत अधिक है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author