Haryana: हरियाणा में अगले चार दिनों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दो दिनों की मामूली राहत के बाद शुक्रवार को फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 9 ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दो दिनों की मामूली राहत के बाद शुक्रवार को फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बारिश के चलते राज्य की प्रमुख नदियों और नालों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी में जलस्तर 26 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है, जिससे तटीय गांवों में खतरे की स्थिति बन गई है। अंबाला की बेगना नदी में भी पानी का स्तर तेजी से बढ़ने से कई गांवों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

बारिश का सबसे ज्यादा असर यमुनानगर जिले में देखा जा रहा है। यहां कई गांवों में घरों तक पानी पहुंच चुका है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से यातायात बाधित हुआ है और ग्रामीणों को अपने घर छोड़ने तक की नौबत आ गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

भारी बारिश और तटबंधों के टूटने से किसानों की फसलें डूब गई हैं। इस्माइलाबाद के नैंसी गांव के पास तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे कई एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान अब भारी आर्थिक नुकसान के चलते चिंतित हैं और सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author