Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आगामी पांच दिनों तक मूसलधार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की ...

Kal Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आगामी पांच दिनों तक मूसलधार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम में अचानक बदलाव के साथ ही गुरुवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून की शाम और रात को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 22 से 25 जून: भारी बारिश का दौर

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, 22 से 25 जून तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों को कवर कर लिया है। मानसून की तेजी को देखते हुए इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author