Haryana Rain Alert: हरियाणा में 27,28,29,30 जून और 1,2 जुलाई को होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक का बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 27,28,29,30 जून और एक और दो जुलाई ...

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक का बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 27,28,29,30 जून और एक और दो जुलाई को झमाझम बारिश होगी। IMD ने 29 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और बाकी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में आज इन जिलों में होगी बारिश

There will be continuous heavy rain in Haryana from today till July 2, alert issued for these districts

मौसम विभाग ने आज पंचकुला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरूग्राम, अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें, तो मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,जींद,भिवानी,
चरखी दादरी में बारिश की संभावना है।  इसके अलावा पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं  चंडीगढ़, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनालमें अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा में 28 जून को राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जिंद में बारिश की संभावना है। वहीं भिवानी,  रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, चरखी दादरी में बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा में 29 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून को चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं झज्जर,सोनीपत,पानीपत,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,मेवात,पलवल,फरीदाबाद,रोहतक, जींद, चरखी दादरी में बारिश होने की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा में 30 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा करनाल, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद,
सोनीपत,पानीपत,रोहतक,जींद में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून को महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,सिरसा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी में भी बारिश हो सकती है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author