Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हिसार, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में सुबह से ही घना कोहरा छाया ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हिसार, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

जींद-रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो

जींद जिले में रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालक बेहद धीमी गति से चलते नजर आए, जबकि कई वाहन सुरक्षा कारणों से सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए।

हिसार में कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट

घने कोहरे का असर रेलवे परिचालन पर भी साफ नजर आया। हिसार में 4 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 51 मिनट देरी से चल रही है, जो सुबह 7:30 बजे हिसार पहुंचती है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रेवाड़ी–फाजिल्का एक्सप्रेस करीब 40 मिनट लेट है। श्रीगंगानगर–दिल्ली एक्सप्रेस लगभग 53 मिनट और गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 22 मिनट देरी से चल रही है।

अंबाला कैंट में वंदे भारत समेत 11 ट्रेनें प्रभावित

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। यहां वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुल 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

IMD का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में घना कोहरा छाने की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है।

बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। नारनौल में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
IMD के मुताबिक, पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम बना हुआ है।

31 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप निकलने की संभावना है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

31 जनवरी को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

1 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

1 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सक्रिय होने की संभावना है। इस दिन अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में कई स्थानों पर तेज बारिश संभव है।

मध्य और दक्षिणी हरियाणा में भी अनेक जगह बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

About the Author