शहरी निकाय में अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन नही होंगे स्वीकार

आमजन को नो ड्यूज सर्टिफिकेट या अदेयता प्रमाणपत्र के लिए अब शहरी स्थानीय निकाय-यूएलबी के पार्टल https://ulbhryndc.org/  पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने मैनुअल आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है तथा अब नो ड्यूज ...

आमजन को नो ड्यूज सर्टिफिकेट या अदेयता प्रमाणपत्र के लिए अब शहरी स्थानीय निकाय-यूएलबी के पार्टल https://ulbhryndc.org/  पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने मैनुअल आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है तथा अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

डीएमसी गोगिया ने बताया कि निदेशक कार्यालय एनडीसी पोर्टल के माध्यम से आने वाले आवेदन पर ही विचार करते हुए सर्टिफिकेट देगा। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने अधिकारियों को आदेश जारी कर मैनुअल फाइल लेने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। डीएमसी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय के एनडीसी पोर्टल के माध्यम से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने में लोगों का समय भी बचेगा।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

ऐसे कर सकते हैं आवेदन :

नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवेदक को यूएलबी के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। फाइल अपलोड होने के बाद संबंधित निकाय के पास जाएगी और वहां के अधिकारी ऑनलाइन ही आवेदन की जांच करेंगे। इसके अलावा अगर किसी ने प्रॉपर्टी आईडी जारी करवानी है या इसमें कोई त्रुटि है और उसे ठीक करवाना है तो वो भी एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author