बावल रोड़ को फोरलेन करने का काम जल्द होगा शुरू

हरियाणा सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड की तरफ से संबंधित एजेंसी को वर्क अलॉटमेंट किए जाने के बाद इसके लिए प्रारंभिक स्तर की तैयारियां शुरू दी है। सड़क की चौड़ाई के लिए सबसे पहले बिजली की लाइनों को शिफ्ट ...

हरियाणा सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड की तरफ से संबंधित एजेंसी को वर्क अलॉटमेंट किए जाने के बाद इसके लिए प्रारंभिक स्तर की तैयारियां शुरू दी है। सड़क की चौड़ाई के लिए सबसे पहले बिजली की लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा।

 

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

41 करोड़ रुपए का बजट मंजूर

bawal forelane highway

बावल रोड़ को एनसीआर परियोजना के तहत फोरलेन करने के लिए पिछले साल 41 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया था। बावल रोड के अलावा शाहजहांपुर रोड के लिए भी 40 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया था। आपको बता दें कि सड़क के चौड़ीकरण के कारण बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई भी की जानी है। इसलिए वन विभाग से अनुमति ना मिलने के कारण ये मामला थोडा लटका रहा। लेकिन अब विभाग की तरफ से यह मंजूरी अंतिम चरण में है जिसके बाद यहां पर पेड़ों की कटाई का भी काम प्रारंभ हो जाएगा।

bawal

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

फोरलेन होने से सुहाना होगा सफ़र, सड़क हादसों में भी आएगी कमी

एचएसआरडीसी की तरफ से बावल रोड के साथ शाहजहांपुर रोड पर ट्रैफिक के अधिक दबाव को ध्यान में रखते हुए इनको फोरलेन किया जा रहा है। इन दोनों सड़क मार्गों की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। दोनों सड़क फोरलेन होने के बाद रेवाड़ी से बावल और शाहंजहापुर जाने का सफ़र सुगम हो जाएगा। साथ ही सड़क हादसों में कमी आएगी। अभीतक इन सड़क पर यातायात का दबाव ज्यादा और सिंगल रोड़ होने के कारण अक्सर सड़क हादसे होते है। सड़क फोरलेन होने के बाद हादसों में भी कमी आएगी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author