राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को, आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा परिवादों का निपटारा

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि ...

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है।

Rewari Pulse Polio Campaign 2026: Pulse Polio campaign starts on June 28; children to receive anti-polio drops at 682 booths.
Rewari Pulse Polio Campaign 2026: 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 682 बूथों पर बच्चों को मिलेगी पोलियो रोधी खुराक

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा।

Amrit Sarovar Rewari: Biodiversity park to be built in Budhpur; Rao Narbir Singh to lay the foundation stone on June 26.
Amrit Sarovar Rewari: बूढ़पुर में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, राव नरबीर सिंह 26 जून को करेंगे शिलान्यास

आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों में कारगर सिद्ध हो रहीं लोक अदालत :

डालसा सचिव वर्षा जैन ने बताया कि आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों में लोक अदालत बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं और लोक अदालत में सुनाए गए फैसले की भी उतनी ही अहमियत है जितनी सामान्य अदालत में सुनाए गए फैसले की होती है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की जा सकती। लोक अदालत में सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से लोगों का बिना समय व पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतों में ना तो किसी पक्ष की हार होती है और ना ही जीत बल्कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया जाता है।

Rewari News: Three accused arrested for ₹90,000 fraud involving an APK file.
Rewari News: APK फाइल भेजकर 90 हजार की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

About the Author