Haryana Weather: हरियाणा में अभी और बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज और गर्म होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। 11 जून को राज्य के 9 जिलों में ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज और गर्म होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। 11 जून को राज्य के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में लू चलने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।

गुरुवार को 15 जिलों में येलो अलर्ट

The heat will increase further in Haryana

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत जैसे प्रमुख जिलों का नाम शामिल हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां लू की स्थिति गंभीर हो सकती है।

सिरसा में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी सिरसा और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर देखा गया था, और अब अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ने की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author