हरियाणा के इस गांव में निकाह करने हेलिकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, अभी 12वीं की पढ़ाई कर रही दुल्हन

हरियाणा के नूंह में एक गांव में दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन लेने के लिए पहुंचा। दूल्हे के साथ उसकी दो बहने और एक भाई भी सवार था। दूल्हे मोहम्मद साहिब खान ने बताया कि उनसे अपनी शादी को ...

हरियाणा के नूंह में एक गांव में दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन लेने के लिए पहुंचा। दूल्हे के साथ उसकी दो बहने और एक भाई भी सवार था। दूल्हे मोहम्मद साहिब खान ने बताया कि उनसे अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यह तरीका अपनाया। हेलिकॉप्टर जैसे ही गांव में पहुंचा तो गांव के लोग इकट्ठे हो गए। मेवात में यह हेलिकॉप्टर वाली बारात चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोहना के गांव कोरली निवासी शमशेर खान ने बताया कि उनके बेटे का हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जाने का मन था। साहिब ने अपने दोस्तों को यह बात बताई। उसके दोस्तों से ही परिवार के अन्य लोगों को हेलिकॉप्टर की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हेलिकॉप्टर बुक कर दिया।

21 फरवरी को हुई थी शादी

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

21 फरवरी को यह शादी हुई। गांव आकेडा निवासी मोहम्मद तारीफ जो हरियाणा पुलिस में है उनकी बेटी नसीमा खान का रिश्ता साहिब खान से तय हुआ था। साहिब के पिता ने पहले ही प्रशासन से इसकी परमिशन ले ली थी। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलिकॉप्टर मंगाया।

हेलिकॉप्टर की लैंडिग के लिए दोनों गांवों में हेलीपैड बनाए गए। साहिब खान अपनी दुल्हन को लेने के लिए 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे पहुंचा। हेलीकॉप्टर के आने के बाद गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। शाम 4 बजे दुल्हन को ललेकर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और सिर्फ 15 मिनट में कोराली गांव में लैंड कर गया।

दुल्हन 12 पास तो दूल्हा बीए का स्टूडेंट

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

दूल्हे के पिता ने बताया कि उनका लड़का अभी बीए कर रहा है। वहीं लड़की 12वीं कक्षा पास करने वाली है। पहले से ही एक दूसरे के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था।

इस रिश्ते में अन्य किसी भी तरह की कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। किसी तरह का कोई दहेज भी नहीं लिया गया। हेलिकॉप्टर भी उन्होंने अपने खर्चे पर ही किया है। दोनों बच्चों की खुशी और शादी एक यादगार बने इसके लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर मंगवाया था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author